पाकुड़ : नगर थाना में अपहरण के आरोपी ने कर ली खुदकुशी

 

टीम एबीएन, पाकुड़। पाकुड़ नगर थाने में पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति के फांसी लगाकर खुदकुशी के बाद जिले हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पाकुड़ अजित कुमार विमल नगर थाना पहुंच गए हैं। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और जवानों से पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार पूरी घटना की जानकारी मृतक के परिजन सहित बंगाल पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिस्थिति में अब्दुल ने फांसी लगायी इसकी जांच की जा रही है। खबर के अनुसार पाकुड़ नगर थाना में बीते 20 जून को बड़ी अलीगंज के सज्जाद नामक युवक का अपहरण हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अन्तरदीपा गांव निवासी 39 वर्षीय अब्दुल बारी को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। अब्दुल बारी ने अपहरण में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उसे जेल भेजने के लिए हाजत में रखा गया था, लेकिन देर रात उसने शर्ट का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse