अजय देवगन करेंगे भोला का निर्देशन

 

एबीएन डेस्क। अजय देवगन फिल्म भोला का निर्देशन करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘रनवे 34’ का निर्देशन किया है।अब अजय देवगन ने अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका टाइटल ‘भोला’ है। अजय इस फिल्म को भी निर्देशित करेंगे। पहले धर्मेंद्र शर्मा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अजय देवगन ने कहा कि वह एक्टिंग के साथ-साथ बीच-बीच में फिल्में भी निर्देशित करते रहेंगे। भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है।अजय ने बिहाइंड द कैमरा अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, अब एक्शन कहने का टाइम दोबारा आ गया है। भोला में अजय देवगन के अपोजिट तब्बू भी नजर आने वाली हैं। भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse