टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज छात्र पदधारकों का चयन किया गया।इस अवसर पर झारखंड डीएवी पब्लिक स्कूल,जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी और डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल हेहल और डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एम के सिन्हा ने छात्र छात्राओं को बधाई दी और अपनी मिली जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने को कहा। श्री सिन्हा ने संत सुकरात का उल्लेख करते हुए सफलता के रहस्य बताए। उन्होंने सेल द्वारा आयोजित आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही आद्या कुमारी और शांभवी तिवारी को छात्र सभा के दौरान सम्मानित भी किया। टीम इस प्रकार है - राज आर्यन -हेड ब्वाय, सोनल- हेड गर्ल, सिद्धार्थ- स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय, आशा- स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल, वैभव- कल्चरल कैप्टन ब्वाय, शांभवी- कल्चरल कैप्टन, गर्ल, सुधांशु आनंद- डिसिप्लिन कैप्टन ब्वाय, ऋषिका- डिसिप्लिन कैप्टन गर्ल प्रियांशु- स्कूल कैप्टन ब्वाय, दक्षा- स्कूल कैप्टन गर्ल, हिमांशु- कोआर्डिनेटर ब्वाय, लकी प्रिया- को-आॅर्डिनेटर गर्ल। मौके पर सत्येंद्र कुमार राणा, पीएन झा, जीके पाठक, पी षाड़ंगी, छात्र-छात्राएं समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समेत मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse