कोडरमा : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति मार्च 2022 तिमाही की बैठक में डीडीसी ने दिये जरूरी निर्देश

 

टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति मार्च 2022 तिमाही की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में लिये गये निर्णयों पर हुई कार्यवाही पर समीक्षा की गयी। जिला अग्रमी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में वार्षिक ऋण योजना में मार्च 2022 तक उपलब्धि 71.55 प्रतिशत है तथा ऋण जमा अनुपात 34.85 प्रतिशत है। पिछले समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार बैंकों द्वारा चालू तिमाही में ऋण वृद्धि की गयी है तथा प्राथमिक क्षेत्र जैसे गृह ऋण, एसएसई ऋण एवं स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत ऋण में वृद्धि दर्ज की गयी है तथा वार्षिक ऋण योजना की उपलब्धि 71.55 प्रतिशत हुई है परंतु ऋण जमा अनुपात में गिरावट दर्ज की गयी है। उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकर्स को वार्षिक ऋण योजना में वृद्धि लाने का निर्देश दिये। सभी बैंकों की कार्यप्रणली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सी.डी रेशियो में तेजी लायें। साथ ही केसीसी से लंबित आवेदनों के यथाशीघ्र पूर्ण करें। बैठक में प्रबंधक आरबीआई, जिला अग्रणी प्रबंधक महेश प्रसाद, जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी व विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse