टीम एबीएन, रांची। जिला के लापुंग प्रखंड के झिकी गांव में शहीद आर्मी जवान हवलदार फिल्मोन धान (34) का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटा पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों के साथ साथ पूरे गांव की आंखों से अश्रू की धारा रोके नहीं रूक रही थी। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। लद्दाख में डयूटी के दौरान 2 जुलाई को हवलदार फिल्मोन धान की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी था। मृत्यु के बाद कोविड जांच में पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद मंगलवार को आर्मी के विशेष विमान से जवान का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची लाया गया। जहां से सड़क मार्ग से लापुंग प्रखंड से झिकि गांव तक अंचलाधिकारी स्कॉर्ट कर लाए। जम्मू से जवान को पीपी किट पहने कंधा देने के लिए भेजा गया था। जवान का पार्थिक शरीर देखकर पत्नी सोनी तिर्की पति के ताबुत से लिपटकर रो पड़ी। साथ ही पति का चेहरा देखने की जिद करने पर पीपी किट पहनाकर पत्नी और भाई को जवान का चेहरा दिखाया गया। कोविड प्रोटोकॉल और कड़ी सुरक्षा के बीच शहीद फिल्मोन धान से पार्थिव शरीर को दफनाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse