कोडरमा : फ्लाई ऐश की भराई से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, हरे-भरे जंगल सहित कई क्षेत्र प्रदूषित

 

टीम एबीएन, कोडरमा। पूरे देश में जहां इन दिनों प्रदूषण तेजी से फैल रहा है वहां फ्लाई ऐश जैसे तत्व इसे और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बताते चले कि इन दिनों डोमचांच थाना क्षेत्र के अंबादाहा जंगल में स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में फ्लाई ऐश की भराई तेजी से कि जा रही है। इसी क्रम में फ्लाई ऐश अनलोडिंग करने के दौरान तीन हाईवा खदान के मलबे में जा गिरी। इस जंगल के दर्जनों एकड़ वन क्षेत्र में फ्लाई ऐश की भराई लगातार जारी है, जिससे प्रदूषण तेजी से फैल रहा है और वन क्षेत्र नष्ट हो रहे हैं। साथ ही साथ नीचे का जल भी दूषित हो रहा है।एक तरफ सरकार जल, जंगल ओर जमीन को बचाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं अंबादाहा जंगल में प्रशासन के देखरेख में जंगल के कई एकड़ में फ्लाई ऐश गिराकर हरे-भरे जंगल सहित क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है। यह फ्लाई ऐश पर्यावरण के लिए इतना खतरनाक है कि इसके कारण जल, जमीन ओर जंगल पर बुरा असर पड़ रहा है। एक तरफ यहां इन जंगलों के बीच पत्थरों के खेल में हजारों एकड़ जंगल हरे-भरे पेड़ पौधों को उजाड़ा दिया गया। ऊपर से फ्लाई ऐश ने जीना मुहाल कर रखा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse