टीम एबीएन, रांची। 04 जुलाई को झारखंड में सिर्फ 6491 सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण के 52 नए केस मिले हैं। इस दौरान 43 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के भी झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 04 जुलाई को बढ़कर 352 हो गयी है। वहीं रांची में इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद कोरोना से मरने वाले की संख्या बढ़कर 5321 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार (04 जुलाई 2022) को 52 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 43 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। 04 जुलाई को सबसे अधिक 23 संक्रमित रांची में मिले हैं, जबकि सरायकेला में 14 नए संक्रमित मिले हैं। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 06, देवघर में 01, धनबाद में 01, दुमका में 01, गुमला में 04, कोडरमा में 01 और सिमडेगा में 01 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार 04 जुलाई को राज्य में 43 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जिसमें बोकारो में 01, देवघर में 07, धनबाद में 04, जमशेदपुर में 06, गुमला में 01, हजारीबाग में 04, कोडरमा में 01, पश्चिमी सिंहभूम में 01 और रांची में 18 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse