टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के ओएना में बारदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मौके पर यज्ञाचार्य रमेश देव पौराणिक ने पूरे विधि-विधान के साथ पांच वेदियों का स्थापन, मूर्ति में जलाधिवास, अन्नाधिवाश, पुष्पा अधिवाश, फलाधिवास, वस्त्राधिवाश, अग्निमंथन से अग्नि उत्पन्न कर हवन प्रारंभ व भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सूर्य देव दुबे, अजय चौहान, पवन कुमार चौहान सपत्नीक यजमान के रूप में धर्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।मौके पर अशोक चौहान, विनोद सिंह, राजेश शर्मा, राम सुंदर यादव, लखन यादव, मुकेश चौहान, मनोज गुप्ता, बमबम चौधरी, कृष्णा दुबे सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse