टीम एबीएन, कोडरमा। स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में मेरिडियन अकादमी को फाइव स्टार अवार्ड मिला है। जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा मेरिडियन अकादमी को जिला समाहरणालय सभागार में स्वच्छ विद्यालय जिला स्तरीय पुरस्कार के रूप में फाइव स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने ग्रहण किया। इस अवसर पर डीडीसी लोकेश मिश्रा समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कई स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित थे। इस पुरस्कार को प्राप्त कर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र एवं अन्य सदस्य फूले नहीं समा रहे हैं। यह विद्यालय के लिए अतिशय गौरव का क्षण है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ एसएन कुमार एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने ने कहा कि यह स्कूल शिक्षा के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके लिए अपना आभार प्रकट किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse