चाईबासा : CRPF और पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान एवं सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं। उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य, नकदी आदि बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर बाइक पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse