बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में होगी बारिश, बाढ़ का भी खतरा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आखिरकार देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही थी, अब एक साथ कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बारिश होगी। रविवार को हुई बारिश से गर्मी व उमस से राहत मिली है, लेकिन अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। झारखंड में आज भारी बारिश का अनुमान है। आज और कल झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कोसी सीमांचल के कई जिलों में बाढ़ से नुकसान की खबर है। अररिया व किशनगंज में 40 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात से महाराष्ट्र के समुद्र तट तक एक द्रोणिका फैली हुई है। वह मानसून को गति देगी। इसके कारण हवा में नमी बढ़ने से आसपास के राज्यों में अच्छी वर्षा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse