एबीएन डेस्क। भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse