लोन दिलवाने के नाम पर 80 लाख का फर्जीवाड़ा, थाना पहुंची महिलाएं

 

टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक लेडी ठग द्वारा लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा कर फरार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सुंदर नगर मोहल्ले में लोन दिलवाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि करीब 3 दर्जन से अधिक गृहिणी इस फर्जीवाड़े का शिकार हुई हैं। वहीं इस ठगी की मास्टरमाइंड यानि लेडी ठग प्रमिला देवी अपने पति के साथ सुंदर नगर से फरार हो गयी है। ठगी की शिकार महिलाओं ने भुरकुंडा ओपी में पूरे मामले की जानकारी दी है। बताया गया कि प्रमिला देवी लोन दिलवाने के नाम पर महिला समूह बनाती थी। फिर खुद अगुआ बन कर पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पास बुक अपने पास रख लेती थी। बताया जाता है कि प्रमिला देवी बैंक से लोन की प्रक्रिया पूरी होने पर महिलाओं के खाते में आया पैसा ले लेती थी। इसके एवज में उनका जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा करवाने और लोन की रकम चुकाने का झांसा देकर लोन का रकम खुद रख लेती थी। प्रमिला ने महिलाओ को कई बैंकों से लोन दिलवाया। इनमें बंधन बैंक, उत्कर्ष फाइनेंस, इंसाफ माइक्रो, जेना बैंक, आशीर्वाद बैंक समेत दर्जन भर बैंक और माइक्रो फाइनेंस शामिल हैं। ठगी के इस मामले के संज्ञान में आने के बाद भुरकुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। ठगी का शिकार बनी सुंदरनगर की महिलाएं गृहिणी हैं। प्रमिला देवी ने पुष्पा देवी से 1 लाख 80 हज़ार सावित्री देवी से 2 लाख, राखी देवी से 1 लाख 70 हजार, सीमा देवी से ढाई लाख, दुलारी देवी से 70 हज़ार, रीता देवी से 90 हजार, पूनम देवी से 70 हजार, सविता देवी से 1 लाख 45 हजार, सुनीता देवी से डेढ़ लाख रेखा देवी से 1 लाख 65 हजार, सुमित्रा देवी से डेढ़ लाख, नुरेशा खातून से 2 लाख, वर्षा देवी से डेढ़ लाख, गीता देवी से 2 लाख, माधुरी देवी से 50 हजार, कुंती देवी से 95 हजार लोन का पैसा हड़प लिया है। इनमें से कई महिलाओं को लोन लेने की जानकारी भी नहीं और उनके डाक्यूमेंट्स भी प्रमिला देवी ने अपने पास रख लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse