पश्चिम बंगाल : स्कूल बस नहर में गिरी, 30 बच्चे घायल

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार दोपहर एक स्कूल बस सड़क किनारे नहर में गिर गई। इस हादसे में लगभग 30 छात्रों के घायल होने की खबर है, जबकि 13 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, मालदा-मानिकचक राज्यमार्ग पर दोपहर करीब ढाई बजे अंग्रेजी बाजार प्रखंड के लक्खीपुर इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बस में केंद्रीय विद्यालय के 70 छात्र सवार थे। दो छात्रों को सिर में गंभीर चोट : पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 छात्रों को मालदा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव के अनुसार, दो छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा। स्कूल से घर जाते वक्त हुआ हादसा : पुलिस ने बताया कि बस में पांचवीं से दसवीं कक्षा के छात्र सवार थे। बस स्कूल से घर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायल छात्रों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। बाद में दमकल और ट्रैफिक पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse