भारत में नहीं यूएइ में होगा टी20 विश्व कप

 

एबीएन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बड़ी खबर इस समय आ रही है। बीसीसीआई ने सस्पेंस खत्म करते हुए साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) में होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि हम आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को सूचित करेंगे कि हम टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की तारीखें को लेकर साफ कर दिया है कि यह आईसीसी तय करेगी। उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, जहां तक टी20 विश्व कप का सवाल है, आज वह समय सीमा थी जब हमें अपने फैसले के बारे में आईसीसी को सूचित करना था। तो आज बीसीसीआई पदाधिकारियों के बीच एक कॉन्फ्रेंस कॉल थी। हम मिले और कोविड की स्थिति को देखा। कोई नहीं जानता कि 2-3 महीने बाद क्या होने वाला है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि बीसीसीआई आईसीसी को इसे यूएई में स्थानांतरित करने की सूचना देगा क्योंकि भारत के बाद यह आदर्श स्थल है। हम इसे भारत में होस्ट करना चाहते थे और हमारी पहली प्राथमिकता भारत थी। शुक्ला ने टी20 वर्ल्ड की शेड्यूल के बारे में संभावना व्यक्त की है कि आईपीएल के तुरंत बाद इसकी शुरूआत हो जाएगी। क्वालीफायर ओमान में हो सकते हैं और बाकी मैच तीन मैदानों पर होंगे - दुबई, अबू धाबी और शारजाह। गौरतलब है कि भारत को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई को टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर 28 जून तक अपना फैसला आइसीसी को बताना था। आईसीसी ने बीसीसीआई के आग्रह पर भारत में टी20 वर्ल्ड के आयोजन को लेकर सोचने के लिए करीब एक महीने का वक्त दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse