टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय स्टेट बैंक झुमरीतिलैया शाखा परिसर में बैंक का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर बैंक कर्मियों ने बैंक की उन्नति एवं बेहतर ग्राहक सेवा की प्रतिज्ञा ली। मौके पर सहायक महाप्रबंधक प्रीति शाह ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था को समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते परिवेश में क्षमताओं के बढ़ते हुए व्यवसाय में सर्वोत्तम बनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था के तहत ग्राहकों के लिए डिजिटल व्यवस्था की गयी है और इसके तहत योनो प्लेटफार्म पर अपनी प्राथमिकता दें। ताकि डिजिटल व्यवस्था के तहत अपरिचित व्यक्ति एवम बैंक के द्वारा अधिकारी बता कर अगर कोई जानकारी मांगते हैं तो वो उपलब्ध नहीं कराए साथ ही बैंक कभी भी टेलीफोन पर किसी भी ग्राहक का व्यक्तिगत जानकारी कभी नहीं मांगते। श्रीमती शाह ने बैंक के विभिन्न उत्पादों की जानकारी ग्राहकों को दी। स्थापना दिवस को लेकर बैंक को सजाया गया और सभी ग्राहकों को गिफ्ट दिया गया। वहीं 50 साल से उपर के 15 ग्राहकों को बैंक ने स्मृति चिह्न दिया। सम्मानित होने वाले ग्राहकों में रमेश प्रसाद, डॉ राजन कुमार, शशि प्रकाश, अनीश कु राणा, दिनेश मिश्रा, प्रियरंजन, विद्यापति स्थाना, विनायक पचीसिया, किशुन लाल साव, मो अंसार, कुंती सिन्हा आदि लोग शामिल थे। मौके पर पूर्व शाखा प्रबंधक दयाशंकर प्रसाद, खुबिलाल राम, मृत्युंजय सहाय, संजीव कुमार, अनामिका अग्रवाल, स्नेहा सत्यम, मनोज डांग, अरुण केरकेट्टा स्टेला मिंज, सुनीता कुमारी, महेंद्र कुमार व अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse