टीम एबीएन, रांची। 01 जुलाई को झारखंड में सिर्फ 4342 सैंपल की जांच में ही कोरोना संक्रमण के 54 नए केस मिलने के साथ ही झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 330 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार 01 जुलाई को 32 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 330 हो गयी है। 01 जुलाई को सबसे अधिक 21 संक्रमित रांची में मिले हैं, जबकि देवघर में 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) में भी 12, बोकारो में 02, गोड्डा में 01, गुमला में 01, हजारीबाग में 01, लातेहार में 03, रामगढ़ में 01 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 01 जुलाई को राज्य में 32 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिसमें देवघर में 09, जमशेदपुर में 05 और रांची में 18 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। बोकारो में 14, चतरा में 01, देवघर में 70, धनबाद में 07, गोड्डा में 02, जमशेदपुर में 58, गिरिडीह में 01, गुमला में 06, हजारीबाग में 21, लातेहार में 03, जामताड़ा में 01, रांची में 126, कोडरमा में 04, खूंटी में 03, पलामू में 02, रामगढ़ में 06 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना के एक्टिव केस झारखंड के विभिन्न जिलों में हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse