टीम एबीएन, पलामू। पलामू प्रमंडल में कहत कबीर नाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक सौरभ दुबे जी का गायन हुआ। साथ ही तबले पर पण्डित कामेश्वर सिंह जी का साथ रहा। बांसुरी पर प्रख्यात बांसुरी वादक पवन शर्मा जी ने साथ दिया। कार्यक्रम में सौरव दुबे जी ने कबीर का भजन (मन लागो मेरो यारा फ़क़ीरी में और साईं मन बवरा ना मोरा) गाया। अंतरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक कालूराम बामनीया जी ने अंग वस्त्र देखकर सौरभ एवं साथी कलाकारों का सम्मान किया। शहर के गुणीजन एवं पत्रकार जनों ने गायन को ख़ूब सराहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse