रथ यात्रा : श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने लगाया नि:शुल्क प्याऊ एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने शुक्रवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा रांची में नि:शुल्क प्याऊ एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर लगाया। उपरोक्त सेवा शिविर के माध्यम से रथ मेला में आये श्रद्धालु-भक्तों को पीने के लिए नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया। साथ ही सेवा शिविर में नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जिसमें समूह शाखा के होमियोपैथिक डॉ उत्पल कुमार ने चिकित्सा सेवा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की तस्वीर का विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात नि:शुल्क प्याऊ एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर को लोगों के सेवा हेतु शुरू किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। समूह का प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी में स्थित है एवं शाखा पुरे देश एवं विदेश में जगह-जगह फैले हुए हैं जो इन जनकल्याण के कार्यक्रमों को संपादित करते रहते हैं। श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीस बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड एवम लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी दर्जित है। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में यह नि:शुल्क प्याऊ एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर पिछले 35 वर्षों से लगातार लगा रहा है। सेवा शिविर मौसी बाडी मुख्य द्वार के बायीं तरफ लगाया जाता है। सेवा शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के नवल किशोर सिंह, डॉ उत्पल कुमार, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेंद्र नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, गुरुचरण नाथ शाहदेव, उमा नाथ शाहदेव, सौरभ भारतीय, बाबागुरु नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, सक्षम नाथ शाहदेव सहित लगभग 30 लोग शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse