टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार बुधवार, 29 जून को 5354 सैंपल की जांच में 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस दौरान महज 39 कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए हैं। जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 284 हो गई है। बुधवार, 29 जून को सबसे ज्यादा यानी 10 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके बाद देवघर में 8, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो में 7-7, हजारीबाग में 3, धनबाद और रामगढ़ में 2-2 और गिरिडीह, गुमला, खूंटी, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं बुधवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों में रांची में 24, पूर्वी सिंहभूम में 5, देवघर में 4, बोकारो में 3, पलामू में 2 और गढ़वा में 1 लोग शामिल हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 284 है। अभी राज्य के 16 जिलों, रांची में 119, देवघर में 64, पूर्वी सिंहभूम में 46, हजारीबाग में 20, बोकारो में 9, धनबाद में 6, गुमला में 4, रामगढ़ और कोडरमा में 3-3, खूंटी, पलामू और पश्चिमी सिंघभूम में 2-2, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं। झारखंड में अभी तक 2 करोड़ 21 लाख 44 हजार 897 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 43 हजार 479 सैंपल की जांच हुई है। अब तक हुई जांच में 4 लाख 35 हजार 858 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 लाख 30 हजार 254 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 5320 लोगों की मौत हुई है। कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड : कोरोना इंडिकेटर्स के अनुसार झारखंड में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.01 फीसदी और 7 डेज डबलिंग 11613 दिनों का हो गया है। वहीं, झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.72 फीसदी से घटकर 98.71 फीसदी हो गया है। जबकि मोर्टेलिटी रेट 1.22 फीसदी बना हुआ है। झारखंड में हर दिन तेजी से बढ़ रहा कोरोना केस चिंता का विषय है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse