टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की द्वितीय कार्यकारणी बैठक होटल बैकयार्ड मे संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने की। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा की आप सभी के सहयोग से मंच के हर कार्यक्रम अभी तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और आगे भी कार्यक्रमों मे आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा। मंच के द्वारा एंबुलेंस सेवा, दवा सेवा, चिकित्सा सेवा, खाने-पीने की सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर जनहित का कार्य कर रहा है। मंच का संचालन सचिव विकाश अग्रवाल ने मई और जून के किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच के सदस्यों के सहयोग से रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वस्थ जांच शिविर, वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और अन्य समाजिक कार्य किए गए। आगामी होने वाले कार्यक्रम की चर्चा हुई। सावन के पवन अवसर पर 62 जोड़ो के साथ भव्य रुद्राभिषेक, रक्तदान शिविर करने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी। आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, अशोक लाठ, अर्जुन सिंघानिया, विशाल पाडिया, सचिन मोतिका, जय देव धूत, परेश गाटानी, अमित शर्मा, नीरज अग्रवाल, अमित सेठी, शुभम रूंगटा, समीर जोशी, सोनित अग्रवाल, रोहित सरावगी, उमंग सुल्तानिया, सौरभ बजाज, ऋषभ जैन, शैकी राइका, यश गुप्ता, आशीष डालमिया, मुकेश शर्मा, अंकित पोद्दार, आयुष जैन, तरुण अग्रवाल, अंकित चौधरी, सुमित अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, राहुल मित्तल, शेर्य जालान, राहुल तोदी, रोहित पोद्दार, अमित किशोर, विशाल शर्मा उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse