टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला एक बेहतर जगह बने, इस दिशा में काम में कार्य करने हेतु उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने पहल की है। ग्रीन कोडरमा और क्लीन कोडरमा के तर्ज पर कोडरमा जिला के हरा-भरा, ऑक्सीजन युक्त और पार्यावरण सुरक्षा युक्त बनाया जायेगा। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा है कि हम सब को मिलकर कोडरमा जिला को एक बेहतर जगह बनाना है। ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा के तर्ज पर जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद की जा रही है ताकि कोडरमा जिला एक आर्कषक का केंद्र बन जाये। उपायुक्त श्री रंजन ने सभी कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों से कहा है कि ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा एक ऐसा कार्यक्रम है, जिस पर यहां सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हम अपने कार्यालय या संस्थान को कैसे सुंदर व स्वच्छ बनाये, इसपर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों जैसे कार्यालय, स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों और अन्य संभावित स्थानों/गांवों/सड़कों के किनारे/तालाबों और भवनों की साफ-सफाई की जानी चाहिए और इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगायें। वैसे सभी भवनों और स्थानों का सर्वेक्षण करें और इसकी सफाई करवाएं, साथ ही वृक्षारोपण के लिए अधिकतम संभव स्थलों को चिह्नित करें। जहां-जहां पौधे लगाये जायें, उसके सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना है, इसके लिए पौधे के कवर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सभी कार्यालय के कर्मियों को पौधारोपण हेतु गढ्ढा खोदने का निर्देश दिया गया। इस कार्य को पूरी ईमानदारी व मेहनत से करें। उन्होंने कहा कि वैसे कार्यालय या संस्थान जो सर्वाधिक स्वच्छ औऱ जहां अधिकतम संख्या में पौधे लगाए गए हैं, संबंधित विभाग के पदाधिकारी/कर्मी/शिक्षक/चिकित्सकों इत्यादि बेहतर कार्य करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse