कल महाराष्ट्र विधानसभा में "अग्नि परीक्षा" देगी उद्धव सरकार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र का सियासी घमासान निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी। वहीं कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट मामले में शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। कल मुंबई लौटेंगे शिंदे : एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि वह अपने गुट के सभी विधायकों के साथ मुंबई पहुंचेंगे। उनके अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे। राज्यपाल ने बुलाया विशेष सत्र : सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लोर टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना होगा। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक कल सुबह मुंबई पहुंच रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कल मुंबई जाएंगे शिंदे : गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया वह कल मुंबई जाएंगे और वहां फ्लोर टेस्ट प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse