चुटुपालु घाटी : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक घायल

 

टीम एबीएन, रांची। रांची-रामगढ़ फोर लेन-33 पर मंगलवार की शाम चुटुपालु घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। खीराबेड़ा के पास हुए इस हादसे में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा में मंगलवार की शाम 4 बजे हुई है। बताया गया कि बाइक सवार युवक रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे थे, जबकि कार सवार रांची की ओर जा रहा था। बता दें कि यह सड़क फोर लेन है, लेकिन घटनास्थल के पास पीचिंग का काम चल रहा है, इसलिए सिंगल लेन से ही गाड़ियां आना-जाना कर रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक की स्पीड तेज थी और कार की भी। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं और दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगते ही बाइक दूर तक रगड़ती चली गई, जबकि उसपर सवार लड़के छिटक कर दूर जा गिरे। मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse