टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून प्रवेश करने के बाद कमजोर हो गया है। अगर बात करें पिछले चार-पांच दिनों की तो मानसून की बारिश में काफी कमी देखने को मिली है। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण रांची समेत कई जिलों में बारिश में कमी हुई है। हालांकि कई स्थान में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून अभी वीक चल रहा है। इसलिए पिछले चार पांच दिनों में बारिश में कमी देखी गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिम ट्रफ, निम्न दबाव का क्षेत्र है, उसके सक्रिय होने से उत्तर भारत, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के असर से आज (28 जून) से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज रांची के उत्तरी इलाकों में कुछ-कुछ जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 29, 30 जून से 01 जुलाई तक राज्य में मानसून का आगमन ठीक से देखने को मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse