मुंबई : 4 मंजिला इमारत गिरी, 20-25 लोगों के दबने की आशंका

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। ये हादसा कुर्ला के नाइक नगर में हुआ है। मौके पर दमकल की टीम और पुलिस पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान जारी है। मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में 4 मंजिला इमारत गिर गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की संभावना है। मौके पर दमकल की टीम और पुलिस मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 8 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि चारों इमारत को खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन कई लोग अभी भी वहां रह रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि इमारत को खाली कराया जाए और बिल्डिंग को तोड़ा जाए। इधर, NDRF के डिप्टी कमांडर ने बताया कि अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। एक और व्यक्ति को बचाया गया है। 20-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse