टीम एबीएन, रांची। युवाओं की अग्रिम संस्था अंतरराष्ट्रीय संस्था जूनियर चेंबर इंटरनेशनल से संबद्ध जेसीआई रांची न्यू द्वारा आज दिनांक 26 जून 2022 को, जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सराफ द्वारा, बरियातू रोड स्थित जी एम एस गवर्नमेंट स्कूल में आज कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। उनका मूल उद्देश्य एक संस्था एक सस्टेन के अंतर्गत गवर्नमेंट स्कूल में वॉशिंग एरिया का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन उन्होंने किया। तत्पश्चात वहां एक वाटर प्यूरीफायर भी लगवाया गया। तत्पश्चात पौधारोपण का भी कार्यक्रम किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम के बाद में वहां पर उपस्थित स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गाना एवं नृत्य किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष जेसी हिमांशु अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा सिंह एवं क्षेत्रीय टूर को-आॅर्डिनेटर अविनाश जयसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जैसी अनिल धानुका ने सारे अतिथियों का स्वागत किया एवं सदस्यों ने सारे अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा देकर स्वागत किया। जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसमें गायन एवं नृत्य मुख्य थे। बच्चों के बीच चादर, ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर एवं कतर के साथ में जरूरतमंद सामान भी बांटा गया। साथ ही बच्चों के बीच अल्पाहार एवं जूस का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रांची नियो के अध्यक्ष जेसी साकेत सर्राफ ने किया। मौके पर जेसि प्रकाश अग्रवाल, जेसी रमन बागड़िया, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी शंकर मुरारका, जेसी सर्वेश जैन, जेसी करण चितलांगिया, पूर्व अध्यक्ष जेसी संदीप जालान, जेसी तिरु आशीष जलान, जेसी कुशल सराफ, जेसी अभिषेक सिन्हा,जेसी संकेत लाठ, जेसी निलेश छावनीका, जेसी सचिन सिंघानिया, जेसी विकास गोयल, जेसी रिंकू अग्रवाल, जेसी अंकित राजगढ़िया, जेसी विवेक जैन, जेसी संदीप कनोई, जेसी गोपेश गोयनका,जेसि सर्वेश जैन आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse