इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन जल्द ले सकते हैं संन्यास

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन इंटरनेशनल क्रिकेट से जल्द संन्यास ले सकते हैं। इंग्लैंड की टीम अभी अपनी धरती पर टीम इंडिया की अगुवाई कर रही है। इंग्लैंड को भारत से एकमात्र टेस्ट मुकाबले के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। मॉर्गन के संन्यास लेने की सूरत में जोस बटलर इंग्लैंड के नए कप्तान बन सकते हैं। मॉर्गन इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। वह केवल वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं। पिछले दो सालों से मॉर्गन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भी हालिया सीरीज में वह दो बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। इसी साल इंग्लैंड की टीम में भारी फेरबदल हुआ है। जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने वाले मॉर्गन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले साल की आईपीएल नीलामी में भी नहीं चुना गया था। वनडे-टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी मॉर्गन पिछली 28 अंतरराष्ट्रीय पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक जमाने में ही सफल रहे हैं। ऑयन मॉर्गन संन्यास का दे चुके हैं इशारा : ऑयन मॉर्गन ने ने नीदरलैंड सीरीज से पहले संन्यास का इशारा किया था। उन्होंने कहा था, अगर मुझे नहीं लगता कि मैं काफी अच्छा हूं या मुझे नहीं लगता कि मैं टीम में योगदान दे रहा हूं, तो मैं अपनी पारी खत्म कर दूंगा। ऑयन मॉर्गन ने इंग्लैंड के खेलने का अंदाज बदल डाला ऑयन मॉर्गन को वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले इंग्लैंड की कमान संभाली थी। उन्हें एलियस्टर कुक की जगह सफेद गेंद क्रिकेट में टीम की कप्तानी मिली। हालांकि, वर्ल्ड कप 2015 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने कोच ट्रेवर बेलिस के साथ सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड की तकदीर बदल डाली। मॉर्गन का जन्म आयरलैंड के डबलिन में हुआ है। उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत आयरलैंड की टीम से साल 2006 में की थी। तीन साल बाद उन्हें इंग्लैंड की टी20 टीम से डेब्यू करने का मौका मिला। मॉर्गन ने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,859 रन बनाए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse