टीम एबीएन, रांची। AV इंस्टीट्यूट आफ योगा इंटरनेशनल एंड डिपार्टमेंट ऑफ योग, विक्रम यूनिवर्सिटी, उज्जैन द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार में झारखंड के रांची विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सोनाली सरकार एवं चैताली मुखर्जी, प्रशांत सिंह सम्मानित कइये गये। रविवार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव कार्यक्रम में 22 राज्यों के योग क्षेत्र में अच्छे कार्य कर योग को आगे बढ़ावा देने वाले योग गुरुओं को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ एस के घोषाल, चैताली मुखर्जी , सोनाली सरकार, प्रशांत सिंह को एसवीएनवाईपी अवार्ड केमिनिटी के चेयरमैन डॉ अजय वकतारिया, स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी, विक्रम युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पाण्डेय व यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ एस के मिश्रा ने संयुक्त रूप स्मृति चिह्न तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse