टीम एबीएन, रांची। इस बार झारखंड समेत बिहार-यूपी में आम की पैदावार कम होने के कारण बाजार में आम की कीमत पहले के मुकाबले थोड़ी अधिक है। खासतौर झारखंड में आम महंगे दर पर बिक रहे हैं और इस बार फलों का राजा आम खास हो गया है। आम की अधिकांश प्रजातियों की कीमत इस बार थोड़ी अधिक देखने को मिल रही है। इस सीजन में झारखंड के रामगढ़ जिले के बाजार में लंगड़ा, दशहरी, चौसा और मिठुआ आम 70 से लेकर 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अन्य प्रजातियों की कीमत भी थोड़ी अधिक है। दरअसल, रामगढ़ के फल मंडी में फिलहाल, यूपी का लंगड़ा, दशहरी और चौसा, वहीं बिहार और बंगाल से लंगड़ा, जर्दालु दशहरी, मिठुआ और अमरपाली की आवक महंगे कीमत पर हो रही है। बताया जाता है कि पैदावार कम होने के कारण आम इस बार लोगों को महंगे दाम पर खरीदने को बाध्य होना पड़ रहा है। यूपी और आंध्रप्रदेश से आते हैं ये आम : रामगढ़ फल मंडी के सचिव निशु सिंह ने बताया कि कि इस बार आम की पैदावार कम हुई है, इसी कारण आम बाजारों में महंगे बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामगढ़ फल मंडी में अप्रैल से आम की आवक आंध्र प्रदेश से होती है वहां से गुलाब खास, बैगनपल्ली और तोतापुरी आम आता है। फिलहाल, यूपी से लंगड़ा और दशहरी सम्मेद चौसा आम आ रहे हैं। बिहार- बंगाल से होती हैं इन आमों की सप्लाई : वहीं बिहार- बंगाल से अमरपाली, लंगड़ा, जर्दालू और मिठूवा आम आ रहा है। लेकिन, लोगों को महंगे दामों पर आम खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल, थोक में महंगा खरीदने का असर खुदरा बिक्री पर पड़ रहा है। खुदरा विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि इस बार आम महंगा होने का कारण थोक मंडी में आम महंगा होना और फल की पैदावार कम होना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse