टीम एबीएन, कोडरमा। मांडर उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार नेहा शिल्पी तिर्की के अभूतपूर्व जीत पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महागठबंधन के सभी साथी यथा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद एवं कांग्रेस ने झुमरीतिलैया झंडा चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने जीत का श्रेय मांडर विधानसभा एवं झारखंड की जनता को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना अधिक सरकारी मशीनरीओं का दुरुपयोग कर महागठबंधन के नेताओं को दबाने का काम करती है झारखंड की जनता इतने अधिक मतों से महागठबंधन को आशीर्वाद देती है। निश्चित रूप से महागठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन की अगुवाई में एवं माननीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं लालू यादव जी के नेतृत्व में आगे भी महागठबंधन, जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात राम, प्रतिनिधि नारायण बरनवाल, महासचिव संजय सेठ, महासचिव नवनीत ओझा, असंगठित प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, सचिव सहूद खान, सचिव अरविंद सेठ, मो हुसैन, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम झामुमो अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मिस्टर खान, झामुमो कोषाध्यक्ष छोटे लाल विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, राजेंद्र पांडे, अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव चांद आलम, महताब आलम, बबलू विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन, मो इरफान, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित महागठबंधन के कई नेता उपस्थित हुए। नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेशअध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बंधु तिर्की सहित नेहा शिल्पी तिर्की के जीत पर महागठबंधन के सभी सम्मानित नेताओं एवं मांडर के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse