टीम एबीएन, रांची। रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने अपना कब्जा जमाया है। चुनाव परिणाम के अनुसार शिल्पी नेहा तिर्की ने करीब 23 हजार वोटों से अपनी नजदीकी प्रतिद्वंदी बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को हरा कर मांडर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। शिल्पी की ये जीत महागठबंधन की जीत का चौका है। इससे पहले तीन उपचुनाव में जीत हासिल हो चुकी थी। इतना ही नहीं, शिल्पी की जीत के साथ विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायकों की संख्या 5 हो गई है। यानी कांग्रेस के चुनाव चिह्न के अनुरूप पंजा। इस जीत के साथ वो झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक बन गई है। मांडर विधानसभा के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होने के बाद 23 जून को मांडर सीट पर मतदान हुआ था। मांडर के मैदान में वैसे तो 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे। लेकिन, मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, बीजेपी की गंगोत्री कुजूर और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा था। इस सीट के लिए 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। आज रांची के पंडरा बाजार में वोटों की गिनती की गयी। जानकारी के अनुसार 21 काउंटिंग टेबल पर 21 राउंड की काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम सामने आया है। चुनाव आयोग ने काउंटिंग को लेकर विशेष तैयारी की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse