एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा भी इंग्लैंड दौरे पर कोविड पॉजिटिव निकल गए हैं। उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट 25 जून, शनिवार को कराया गया था। बीसीसीआई ने बताया है कि कप्तान को आइसोलेशन में रखा जा रहा है और उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा जो आज होगा। इस टेस्ट के बाद पता लगेगा कि रोहित को इंफेक्शन कितना गंभीर है। भारतीय टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबला खेल रही है लेकिन रोहित शर्मा ने भारत की दूसरी पारी में तीसरे दिन पर बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग की थी और रोमन वाकर की गेंद पर आउट होने से पहले 25 रन बनाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कुछ मुश्किलों से जूझ रही है। टीम इंडिया पहले से ही अपने नियमित ओपनर केएल राहुल के बिना खेल रही है जो कोविड की चोट के चलते बाहर है। इस टेस्ट से पहले विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के भी पॉजिटिव होने की खबर आई लेकिन दोनों खिलाड़ियों के पहले टेस्ट में उपलब्ध रहने की पूरी उम्मीद है। बीसीसीआई ने रोहित के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, टीम इंडिया के कप्तान मिस्टर रोहित शर्मा रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव आए हैं, जो शनिवार को कराया गया था। वह फिलहाल आइसोलेशन में टीम होटल में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है। रोहित वर्तमान में श्रृंखला में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए चार मैचों में 52.27 के प्रभावशाली औसत से 368 रन बनाए हैं। यदि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहते हैं, तो भारत अपनी पहली पसंद के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बिना मैदान में उतरेगा क्योंकि दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse