रांची : मयूर टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख

 

टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार स्थित मयूर टेंट हाउस के गोदाम मे शनिवार आधी रात अचानक आग लगने से इलाके में खलबली मच गई। टेंट हाउस के आसपास कई घरों के मौजूद होने से तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग लगने की खबर मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के चार वाहनों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। टेंट हाउस में आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार के टेंट हाउस कुछ दिन पहले ही मोराबादी के अंतु चौक के पास से कुसुम विहार में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद शनिवार 12:15 बजे टेंट हाउस के गोदाम से धुंआ निकलते हुए दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग पूरे कमरे में फैल गई। मौके पर मौजूद लगभग 200 गद्दे ,100, कंबल, 200 चादर सहित टेंट हाउस में काम आने वाले लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गए। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के दस्ते को काफी मशक्कत करना पड़ा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse