एक संदेश के संपादक मनोज कुमार के अग्रज का निधन

 

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ पत्रकार सह हिन्दी दैनिक एक संदेश अखबार के सम्पादक मनोज कुमार कपरदार के अग्रज जगदीश प्रसाद कपरदार का शनिवार को अपराह्न तीन बजे 72 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज रांची में चल रहा था। जगदीश प्रसाद कपरदार बीआईटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दिए। उन्हें कई जगहों में नौकरी करने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी छोड़ कर वे अपने पिता के साथ ही रहने लगे। बाद में गिरिडीह ट्रेजरी में नौकरी करने लगे। उसके बाद नावाडीह, ईसरी,‌ डुमरी, गोमिया व पेटरवार अंचल कार्यालय में काम करने का अवसर मिला। अपने कार्य के दौरान ये हमेशा ईमानदारी व कर्मठता का परिचय देते रहे। बाद में इन्हें बोकारो जिला समाहरणालय में कार्यालय अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। वहां से इन्होंने वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटी और तीन पुत्रों को छोड़ गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse