टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही पुलिस व माइनिंग विभाग द्वारा ने संयुक्त कार्रवाई के तहत खान निरीक्षक सुनील कुमार व पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व बालू,कोयला व चिप्स लदे नौ वाहन को जब्त किया गया। कार्रवाई में कोयला लदा बारह चक्का ट्रक (जेएच 01 एयू-6221) के चालक सत्येंद्र महतो पिता देवचंद महतो साकिन पोटसो थाना नावाडीह जिला बोकारो, उपचालक रतिलाल पिता मनु महतो पाथरगडिया थाना महुदा जिला धनबाद, कोयला लदा बारह चक्का ट्रक (जेएच-10 एआर 7058) के चालक छोटू महतो पिता गुड़ा महतो साकिन मतारी थाना तोपचांची धनबाद, कोयला लदा बारह चक्का ट्रक (जेएच-02 वाई 3627) जब्त किया गया है। ट्रक चालक और उपचालक भागने में सफल रहा। बालू लदा पावर ट्रैक्टर (जेएच 02बीसी 8059) के चालक सह मालिक विकास यादव पिता राजकुमार यादव बरही बैरिशाल भंडारों निवासी को पकड़ा गया है। बालू लदा ट्रैक्टर जेएच 12 ई 4068 के चालक धनेश्वर यादव पिता भवानी यादव बैरिशाल भंडारो निवासी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं गिट्टी लदा चौदह चक्का ट्रक (बीआर 21 जीबी 6666) के साथ चालक मनु कुमार पिता लिलो यादव डोमचांच कोडरमा निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही (जेएच 12 एम 8703) बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया है, जिसका चालक भागने में सफल रहा। वहीं बारह चक्का गिट्टी लदा ट्रक (बीआर 27 एफ 5286) के चालक रामखेलावन यादव पिता स्व चंद्रिका यादव भदोखरा टोला सिंघोल थाना मुफ्फसिल जिला नवादा निवासी समेत गिट्टी लदा बारह चक्का ट्रक (जेएच 12 एफ 8522) के चालक मुकेश कुमार यादव पिता दुर्गा यादव निरूपहाडी कोडरमा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में खान निरीक्षक ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की गयी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse