फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर के 39 साल पूरे

 

एबीएन डेस्क। अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे कर लिये हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में हैं। अनिल कपूर ने इस फिल्म के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 39 साल भी पूरे कर लिए हैं। अनिल कपूर ने वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म वो सात दिन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म वो सात दिन की 39वीं वर्षगांठ मनाते हुए अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वो 7 दिन से जुग जुग जियो तक... आज 39 साल! फिल्म वो 7 दिन की एक तस्वीर के साथ ही अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, वो सात दिन में प्रेम प्रताप सिंह पटियालावाले से जुग जुग जियो के भीम तक। यह इतनी शानदार यात्रा रही है। आज से 39 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई और पुरानी यादें असली हैं। यह वीडियो पुरानी यादों की यात्रा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse