टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार, 23 जून को 5437 सैंपल की जांच में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान महज 10 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। गुरुवार, 23 जून को सबसे ज्यादा यानी 21 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके बाद देवघर में 6, पूर्वी सिंहभूम में 5, हजारीबाग में 3 और बोकारो 1 नया कोरोना केस मिले है। वहीं गुरुवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों में रांची में 5, पूर्वी सिंहभूम में 3, देवघर और लातेहार 1-1 लोग शामिल हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 151 है। अभी राज्य के 12 जिलों, रांची में 97, पूर्वी सिंहभूम में 19, देवघर में 17, बोकारो में 6, हजारीबाग और कोडरमा में 3-3 और चतरा, दुमका, जामताड़ा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं। झारखंड में अभी तक 2 करोड़ 21 लाख 13 हजार 821 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 11 हजार 683 सैंपल की जांच हुई है। अब तक हुई जांच में 4 लाख 35 हजार 619 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 लाख 30 हजार 149 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 5319 लोगों की हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse