टीम एबीएन, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में जमीन विवाद से जुड़ी हिंसक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये घटनाएं बुधवार रात को सदर थाना क्षेत्र के सुखबंदा गांव में घटीं। गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा ने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्णा पासवान (23) और संतोष चंद्रवंशी (30) की कुछ लोगों ने पत्थर मार मार कर जान ले ली थी। उससे पहले इन दोनों ने कथित रूप से गोली मारकर 26 वर्षीय विमल कुमार सिंह की हत्या कर दी थी। झा ने कहा, ये घटनाएं किसी जमीनी विवाद से जुड़ी मालूम पड़ती हैं, मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस की टुकड़ी तैनात की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse