टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल के प्रयासों से राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। बीते 2 महीने में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है एवं आगामी 23 जून से प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने नेपाल हाउस स्थित द्वितीय तल के सभागार में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना से सूचीबद्ध किसानों में से अब तक 15 लाख किसानों को केसीसी से आच्छादित किया जा चुका है, अन्य बचे हुए सभी बिरसा किसानों को भी केसीसी उपलब्ध कराया जाना है। इसी कड़ी में 8 जून से प्रथम के सी सी कैंप आयोजित की गई है, तथा आगामी 23 जून को मेगा कैम्प सभी प्रखंडों में किया जाना है, विशेष अभियान के माध्यम से 9 लाख आवेदन बैंको में जमा की गई है जो प्रक्रियाधीन है अब तक चार लाख आवेदनो की स्वीकृत दी गई हैं। उन्होंने बताया कि केसीसी का शिविर प्रखंड स्तर पर लगेगा उसमें सभी बैंकों के पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कृषि विभाग के सचिव ने बताया कि आगामी 23 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में प्रमंडलीय मेगा शिविर की शुरुआत करेंगे जिसमें पलामू गढ़वा और लातेहार के लाभुकों को शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है और खासकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कृषि विभाग की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने में सहयोग करे, एवं उन योजनाओं पर प्रमुखता से ध्यान दें तो हम कृषि के क्षेत्र में महती भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में 6त्न की छूट केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है जिसका लाभ किसान ले सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित एसएलबीसी के डीजीएम सुबोध कुमार ने बताया कि मेगा कैंप में बड़ी संख्या में केसीसी काडर् भी दिए गए हैं और जो भी वंचित किसान हैं उन्हें भी केसीसी कार्ड का लाभ दिया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse