मेदांता रांची में हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद ने ओपीडी में किया इलाज

 

टीम एबीएन, रांची। समय पर पहचान और इलाज होने से कैंसर ठीक हो सकता है। समाज में अभी भी जागरुकता के कमी के कारण कैंसर के मरीज काफी देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी रहती है। शरीर में किसी भी तरह के बदलाव दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें, अपने डॉक्टर से मिलें। ये बातें बुधवार को मेदांता द मेडिसिटी अस्पताल गुड़गांव के प्रसिद्ध हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद ने कही। वे मेदांता रांची में आयोजित विशेष ओपीडी में मरीजों का इलाज करने पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक और उम्दा दवाओं के आने से कैंसर का इलाज आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि स्मोकिंग और तंबाकू सेवन करने वाले में कैंसर होने की संभावना काफी अधिक रहती है। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कैंसर के मरीजों का इलाज किया। विशेष ओपीडी में बीएमटी, अप्लास्टिक एनीमिया, एक्यूट ल्यूकेमिया, मल्टीपल मायलोमा, हॉजकिन्स और नॉन-हॉजकिन्स लिम्फोमास, मायलोप्रोलिफेरेटिव सिंड्रोम, इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम के साथ-साथ सौम्य विकार, थैलेसीमिया आदि के मरीजों को भी चिकित्सीय सलाह दी। मेदांता झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को दें रहा बेहतर इलाज : वहीं मेदांता अस्पताल रांची के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि हमारे यहां सभी नवीनतम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल रांची और मेदांता रांची में कैंसर से जुड़ी सभी जरुरी सुविधाएं उपलब्ध है। मेदांता झारखंड के आसपास के क्षेत्रों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दे रहा है। यहां समय-समय पर मेदांता गुरुग्राम के प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवा देने आते रहते है। अस्पताल के पास समर्पित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम है। उच्च शिक्षित और अनुभवी डॉक्टर इलाज करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse