विवि की आधारभूत संरचना विकास के लिए राशि का आवंटित : हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद अन्तर्गत अंगीभूत महाविद्यालय एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिए सोलह करोड़ बयालीस लाख अठहत्तर हजार रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी योजना प्राधिकृत समिति के लिए संलेख प्रारूप पर आज स्वीकृति दी है। इस निर्माण कार्य होने से स्टुडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित किया जा सकेगा। साथ ही, नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बल मिलेगा। एक ओर राज्य सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए आदर्श विद्यालयों का निर्माण कर रही है, वहीं उच्च शिक्षा हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse