सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग द्वारा मानवता के लिए योग थीम पर आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार विश्वविद्यालय के खेल परिसर में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं छात्र छात्राओं के ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक सुभाष नारायण साहदेव ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक रुप से योगाभ्यास कराया। मौके पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रासंगिकता, उपयोगिता तथा इसके महत्व के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार साझा किए। योग मन, मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का योजक है। यह हमारे दैनिक व्यवहार व आचरण का विषय वस्तु है। उन्होंने कहा कि शारीरिक रुप से कमजोर, मानसिक रूप से अवसादग्रस्त जैसी अनेक मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए योग ही एकमात्र सहारा है। विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और रोग मुक्त जीवन आज की सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती के समाधान के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। विवि के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है। योग भारतीय संस्कृति की परंपरागत विधा है, जिसे महर्षि पतंजलि ने अपने अष्टांग योग के माध्यम से प्रतिस्थापित किया है। नर्सिंग एंड पब्लिक हेल्थ की डीन डॉ सुबानी बाड़ा ने कहा कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त और मन को शांत रखने के लिए आज पूरी दुनिया योग का सहारा ले रही है। योग एवम प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो नम्रता चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी के बारे में सविस्तार प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय की सहायक प्राध्यापिका डॉ नीतू सिंघी ने किया। मौके पर डीन प्रो श्रीधर बी दंडीन, हरी बाबू शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ राधा माधव झा, डॉ मनोज पाण्डेय, डॉ संदीप कुमार, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, आदित्य रंजन, राहुल रंजन, प्रो आरोही आनंद, चन्द्र शेखर महथा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse