टीम एबीएन, रांची। मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित हो चुका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया गया। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मौजूदगी में जैक की आधिकारिक वेबसाइट http://jacresults.com पर रिजल्ट जारी हुआ है। मैट्रिक परीक्षा में कुल 3,99,920 परीक्षार्थी आवेदन दिया था, जिसमें 3,91,100 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3,73,892 है। वहीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,25,854 है जबकि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,24,514 है। वहीं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,524 है, कुल परीक्षाफल 95.60 फीसदी हुई है। दूसरी ओर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय 2022 परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है। इस परीक्षा में कुल 64976 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रथम श्रेणी में 54,769 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, द्वितीय श्रेणी से 5,117 परीक्षार्थी सफल हुए हैं और तृतीय श्रेणी से 13 परीक्षार्थी सफल हुए हैं जबकि 3 परीक्षार्थियों को पास किया गया है। कुल उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 59,902 है जबकि 92.19 फीसदी रिजल्ट हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse