टीम एबीएन, रांची। "मानवता के लिए योग" विषय को समर्पित 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का राज्य स्तरीय आयोजन आज 21 जून को नेहरु युवा केंद्र संगठन, राज्य कार्यालय झारखंड, रांची ने आरटीसी बीएड कालेज, रांची के प्रांगण मे 250 विद्यार्थियों एवं कर्मियों के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नंरेद्र मोदी के उद्बोधन से हुई जिसका प्रसारण कालेज प्रांगण मे उपस्थित सभी विद्यार्थियों के सम्मुख किया गया। मोदी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, योग किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिए है। इसलिए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय "मानवता के लिए योग" है। भारत "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है ऐसे मे पूरे देश मे 75 आईकोनिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 को बडे स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के उद्बोधन उपरांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की शुरुआत आरटीसी बीएड कालेज, रांची के निदेशक रुद्र नारायण महतो, प्रधानाचार्या सुष्मीता गहन, एचओडी मनोरंजन प्रसाद तथा योग प्रशिक्षक के रुप मे उपस्थित नेहा कुमारी एवं लवली सिंह को पुष्प गुछ प्रदान कर की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कालेज के अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकागण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बने रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse