टीम एबीएन, रांची। मेदांता द मेडिसिटी अस्पताल गुड़गांव के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद 22 जून को मेदांता रांची में मौजूद रहेंगे। वे इस दिन यहां ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देंगे। उनसे ओपीडी में 22 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है। डॉ नितिन सूद मेदांता द मेडिसिटी अस्पताल गुड़गांव के कैंसर संस्थान में, हेमेटो आॅन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर हैं। जिन मरीजों में बीएमटी, अप्लास्टिक एनीमिया, एक्यूट ल्यूकेमिया, मल्टीपल मायलोमा, हॉजकिन्स और नॉन-हॉजकिन्स लिम्फोमास, मायलोप्रोलिफेरेटिव सिंड्रोम, इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम के साथ-साथ सौम्य विकार, थैलेसीमिया आदि की शिकायत है वे भी उनसे ओपीडी में सलाह लें सकते हैं। मेदांता झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को दे रहा बेहतर इलाज : वहीं मेदांता अस्पताल रांची के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि हमारे यहां सभी नवीनतम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल रांची और झारखंड के आसपास के क्षेत्रों में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है। यहां समय झ्र समय पर मेदांता गुरुग्राम के प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवा देने आते रहते है। अस्पताल के पास समर्पित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम है। उच्च शिक्षित और अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा यहां इलाज किया जाता है। ऋङ्म१ १ीॅ्र२३१ं३्रङ्मल्ल स्रह्ण२ ूंह्णह्ण 1800 891 3100
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse