टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान की वस्तुओं को महंगी दर पर बेचे जाने पर अंकुश लगाते हुए अपनी 139 सेवा को सक्रिय कर दिया। यात्री अब अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत रेलवे की 139 सेवा पर कर सकते हैं। जिसपर न केवल सीधी कार्रवाई होगी, इसके बारे में शिकायतकर्ता को भी बताया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने भी अवैध वेंडरों और महंगे दामों पर सामान बेचने वालों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में सख्ती की है। यात्रियों से अधिक वसूली के मामले को रोकने के लिए कोडरमा सहित कई रेलवे स्टेशनों के स्टालों पर खानपान व अन्य सभी सामग्री की रेट लिस्ट लगा दी गई है। जिसकी नियमित मानीटरिंग मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश पांडेय कर रहे हैं। अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई रू रेलवे ने उन रेल खंडों को भी चिह्नित किया जिस पर सबसे अधिक अवैध वेंडर चलते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse