टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज मांडर विधानसभा के लापुंग मंडल अंतर्गत डाडी, ककरिया गांव में जनचौपाल को संबोधित किया साथ ही नवाटोली, सकरपुर गांव में घर-घर जनसंपर्क चलाया एवं लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनचौपालों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मांडर की जनता ने जिस व्यक्ति को अपना मत देकर जनप्रतिनिधि बनाया उसी के भ्रष्टाचार के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आने वाली है और यहां से भाजपा को अपना मत देकर जिताने का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने कहा कि मांडर के पूर्व विधायक आदिवासी हित की बात करते हैं और आदिवासी समाज को न्याय दिलाने की जब बात आती है तो वे राज्य सरकार के एजेंट बनकर समझौता करते नजर आते हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि यहां के पूर्व विधायक के कृत्यों से यहां की जनता शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘मोदी सरकार’ की उपलब्धियों के कारण गरीबों एवं जनजातीय समाज के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इस दौरान श्री प्रकाश क्षेत्र में कई गांवों में मतदाताओं के बीच घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित तथा जनचौपालों में बड़ी संख्या में आमजन की उत्साजनक भागीदारी रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse