टीम एबीएन, कोडरमा। बढ़े होल्डिंग टैक्स के विरोध में झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर शुक्रवार को निवर्तमान पार्षदों ने सभा की। सभा की अध्यक्षता नप के पूर्व प्रकाश राम और संचालन प्रेम प्रकाश ने की। सभा में वक्ताओं ने 18 जून को बाजार बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, चैंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से अपील की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के द्वारा पूरा राज्य में झुमरी तिलैया का होल्डिंग टैक्स सबसे अधिक बढ़ा दिया गया है जिसे यहां की जनता भुगतान करने में सक्षम नहीं है। इसके विरोध में शनिवार का आयोजित बाजार बंद को सफल बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे अपने की जरुरत है। धन्यवाद ज्ञपन निवर्तमान पार्षद अनुराग सिंह ने किया। सभा को पार्षदों में घनश्याम तुरी, नीरज कर्ण, बालगोविंद मोदी ने भी संबोधित किया। मौके पर रिता देवी, विशाल सिंह, विशाल सिंह, मो शमीम आलम, रिता देवी, दिलीप शर्मा के अलावा कई लोग मौजूद थे। आज सुबह आठ बजे से दोमहर 12 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। इसमें दवा दुकानों और स्कूल को शामिल नहीं किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse