सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूरे...

 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क (विष्णुदयाल राम)। भारत एक कल्याणकारी राज्य है और किसी भी कल्याण कारी राज्य के ये तीन आधार स्तम्भ हैं : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण। यही कारण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने सेंट्रेल हॉल में सभी सांसदों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा था, कि उनकी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है और इसका लक्ष्य सेवा करना एवं अच्छा शासन प्रदान करना है। आज से 8 वर्ष पूर्व भारत एक अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था। चारों तरफ हताशा एवं निराशा का वातावरण था। घोटाले और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर थे और कांग्रेसनीत पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के समय भारत की छवि पड़ोसी देशों के साथ पूरी दुनिया में असहाय और कमजोर आश्रित देशों की थी। तभी 2014 में हुए आम चुनाव के माध्यम से देश की 130 करोड़ जनता ने ऐसा फैसला सुनाया जो आजाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया और भारत को नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में एक परिपूर्ण और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला प्रधानमंत्री मिला जिसमे सदन को मात्र भवन नहीं बल्कि मंदिर समझ कर मत्था टेकने की प्रबल उत्कंठा थी। यह शुरुआत थी देश में एक नए माहौल की, शुरुआत थी देश के प्रतिनिष्ठा और समर्पण की और यह शुरुआत थी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की। उपरोक्त 8 वर्षों के 96 महीनों की चर्चा अगर हम गंभीरता पूर्वक करें और देखेंगे कि प्रत्येक महीने में कभी गरीब कल्याण, सुशासन, राष्ट्रवाद, जनहित के फैसले, राष्ट्र निर्माण, अभूत पूर्व निर्णय, राष्ट्रीय एकता, सुशासन, बेदाग सरकार, अंतरराष्ट्रीय छवि और भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में हमारे कदम जाते दिखाई देंगे। परन्तु भारत का यह दुर्भाग्य है कि वर्षों से परिवारवाद की राजनीति से घिरे कुछ स्वार्थी तत्व उपरोक्त सभी चीजों की दुर्भावना से ग्रसित होकर आज भी नकारने का कार्य करते हैं। बावजूद वर्तमान सरकार आंतरिक दुश्मनों से सफलतापूर्वक निपट रही है और सीमापार के दुश्मनों से दृढ़ता पूर्वक पेश आ रही है जो सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में पड़ोसी देशों के साथ पूरी दुनिया भी देख चुकी है। इन आठ वर्षा में करीब आधी आबादी को बैंकों से जोड़ना, लाखों गांव को खुले शौच से मुक्त कराना, करोड़ों घरों को धुए से मुक्त कराना, करोड़ों परिवारों को पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध कराना, 22 एम्स हॉस्पिटल का निर्माण कराना, गरीब लोगों का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराना, 4 करोड़ गरीबों को मकान उपलब्ध कराना, पूर्वोत्तर के कई राज्यों को रेल से जोड़ना, रिकॉर्ड गति से सड़कों का निर्माण कराना, ये कुछ उदाहरण है जिस से सरकार के कार्यों की गति को आंका जा सकता है। करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 का समापन, नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक, वन रैंक वन पेंशन, सेना में सीडीएस पद का सृजन, नीति आयोग का गठन, उपयोगविहीन धाराओं और कई मंत्रालयों का समायोजन समेत कई ऐसे फैसले हैं जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को समझने के लिए पर्याप्त है। नरेंद्र मोदी जी के रूप में हम देश वासियों को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो महत्तवपूर्ण पर्व त्योहारों को देश के जवानों के साथ मनाता है, 8 वर्षों में 8 मिनट की भी छुट्टी नहीं लेता है और बिना रूके बिना थके अपने नागरिकों से लगातार "मन की बात" कर अपने आपको जोड़ता है। जब सारी दुनिया कोरोना वायरस् से ग्रसित थी तब पूरी दुनिया के साथ डब्ल्यूएचओ ने भी अमेरिका जैसे विकसित देशों की ओर आशा भरी निगाहों से देखने का काम किया और भारत एक बड़ी आबादी वाला देश होने के कारण हताशा के मुहाने पर खड़ा था, एक व्यक्ति दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ पूरी दुनिया के सामने खड़ा था परिणाम स्वरूप भारत ने इतने कम समय में न केवल कोरोना से लड़ने के लिए VACCINATION का इजात किया बल्कि सब से कम समय में करीब 190 करोड टीके को निःशुल्क उपलब्ध करा दर्जनों देशों को टीका और ऑक्सीजन निर्यात कर "विश्वगुरु" होने का एहसास कराया और वह व्यक्ति कोई और नहीं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेंद्र दामोदर दास मोदी थे। आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जो 75 सप्ताह तक चलेगा और इस कार्यकाल में सरकार के सभी मंत्रालय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर हर आम और खास को उससे जोड़ने का काम कर रहा है और यह सब संभव हो पाया है भाजपा नीत सरकार के मुखिया देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के नेतृत्व से जो हम सब के साथ पूरे देश के लिए गौरवका विषय है और पूरी दुनिया के लिए आशा भरी किरण, जिस के नेपथ्य में है बदलता भारत। (लेखक विष्णु दयाल राम, झारखंड राज्य के पलामू संसदीय क्षेत्र-14 के लोकसभा सांसद हैं।)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse